Home > Latest News / बैडमिन्टन और लेमन स्पून रेस में दिखी कड़ी टक्कर

बैडमिन्टन और लेमन स्पून रेस में दिखी कड़ी टक्कर

January 13, 2015

बैडमिन्टन और लेमन स्पून रेस में दिखी कड़ी टक्कर
मौलाना आजाद बीएड कॉलेज मे मंगलवार को बोरा रेस, रस्साकस्सी एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा खेल सप्ताह का समापन

मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों के बीच खेले गये बैडमिन्टन मैच एवं लेमन स्पून रेस में कड़ी टक्कर दिखी। बीएड़़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने कहा कि बैडमिन्टन के पहले मैच में शोभा ने रिंकी, दूसरे मैच में ललतेश ने शबीना, तीसरे मैच में किरण ने मोनिका एवं चौथे मैच में उर्मीला ने फातिमा को पराजित किया। शारीरिक नियंत्रण एवं एकाग्रता से भरपूर लेमन स्पून रेस में छात्राओं में मीनाक्षी, दिलखुशी व छात्रों में ओमाराम व उगमाराम, शोयेब ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान संयुक्त रूप से हासिल किया। अंत में खेले गये क्रिकेट के फाइनल मैच में ग्रुप बी ने ग्रुप सी को निर्धारित ओवरों में सात रनों से हराकर, प्रतियोगिता जीती।

बीएड़़ कॉलेज की कार्यक्रम प्रभारी समीना ने कहा कि मंगलवार को बोरा रेस, रस्साकस्सी, बैडमिन्टन एवं वॉलीबॉल का फाइनल मैच तथा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। प्रिन्सीपल डॉ शोभा गुप्ता ने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीएड प्रशिक्षणार्थियों की हौंसलाअफजाई की। निर्णायक समीना, इकबाल चुंदडीगर, वाजिद शेख, डॉ श्वेता अरोडा, संध्या शुक्ला, तनुषी माथुर, अब्दुल तनवीर, शहाबुद्दीन खान रहे।