“मैने कहा फूलों से” के गीत के साथ मनाया “66 वां गणतंत्र दिवस”
नन्दनवन पाल लिंक रोड़ स्थित मौलाना आजाद अपर प्राइमरी में गुरूवार को 66 वें गणतंत्र दिवस का झणडारोहन किया गया। प्रधानाचार्य अब्दुल वहिद बैलिम ने
विद्यालय के स्काउट गाइड्स के मार्च पास्ट को सलामी दी।
विद्यालय प्रभारी अनिता शर्मा ने कहा कि गणतंत्र केे 65 वर्ष पूरे होने के बाद हमें गर्व के साथ अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करते हुए सभी को शिक्षा और समान अधिकार मिलें इसकी कोशिश करनी चाहिए।
शिक्षकों द्वारा तैयार किये गये नन्हे-मुन्हें बच्चों ने “मैने कहा फूलों से” के गाने पर जोष के साथ बेहतरीन सामुहिक नृत्य पेश किया। नन्हें-मुन्नोें ने ‘इतनी सी हंसी-इतनी सी खुशी‘ सामुहिक गान पेश किया। ‘पाकी आधा ईमान‘ एकांकी संवाद पेश किया गया। इस गणतंत्र दिवस समारोह मंें नसरीन बानो, सईदा आरिफ, शहीदा बानो, अजरा परवीन, उजमा हुसैन, मोहम्मद यासीन आदि अध्यापकों ने विषेष सहयोग दिया। समस्त विद्यार्थियों को लडडूओं का वितरण किया गया।