मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी में
गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया
66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में शनिवार को इंग्लैण्ड की पीपुलस नीड्स संस्था के फाउन्डर चेयरमेन व फेडरेशन ऑफ इण्डियन मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन यूके के प्रेसिडेन्ट हामिद मलिक द्वारा झण्डारोहण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
इण्डिया क्लब के ग्रेट ब्रिटेन के जनरल सक्रेट्री हामिद मलिक ने समस्त विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से परिवार व देष का नाम विष्व स्तर पर रोषन करने को कहा। विशिष्ट अतिथि ईद मीलादुन्नबी जलसा समिति के अध्यक्ष हाजी हमीम बक्श थे। स्कूल अधिक्षक बाबू खान शेख ने बताया कि राष्ट्रपति स्कूल स्काउट-गाइड अवार्ड के लिए चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं, दीनयात विषय के उत्कृष्ठ विद्यार्थियों और वर्ष पर्यन्त बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र हाफिज अब्दुल मजीद ने तिलावत ए कुरान, विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान तथा सोसायटी द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के स्टूडेन्ट्स ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। समारोह में पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैषी, शब्बीर अहमद खिलजी महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इषाक, डॉ गुलाम रब्बानी, मोहम्मद हारून, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, समस्त पदाधिकारी, संस्था प्रधान एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। अन्त में दुआ सोसायटी पूर्व अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कराई तथा सभी को लड्डूओं का वितरण किया गया।