बेडमिन्टन, खो-खो व फुटबॉल मैच में दिखी चुस्ती-फुर्ती
शनिवार को तीन टांग दौड़, रस्साकस्सी, कबड्डी व
पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा खेल सप्ताह का समापन
बैडमिन्टन, खो-खो व फुटबॉल मैच में छात्र-छात्राएं एकाग्रता, शारीरिक चुस्ती-फुर्ती के साथ गोल करने के लक्ष्य को पूरी मेहनत से करते दिखे। मौका था कमला नेहरू नगर, पाल लिंक रोड़ स्थित मदरसा क्रिसेंट पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह के अन्तर्गत 150 विद्यार्थियों की शुक्रवार को आयोजित बैडमिन्टन, फुटबाल व खो-खो प्रतियोगिता का।
प्रिन्सीपल उम्मे कुलसुम ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण विकास के मकसद से आयोजित बैडमिन्टन डबल में बुशरा-नाजिया ने नाजिया-जकिया को, बेडमिन्टन सिंगल में आलिया ने नौीिन को, फुटबॉल मैच में आजाद दल ने सुभाष दल को व खो-खो खेल में गांधी दल ने नेहरू दल को पराजित किया। इससे पूर्व खेली गई लेमन स्पून रेस में अब्दुल रहमान, साहिल वाजिद, बाधा दौड़ में जुनैद, सोहेल, आयशा व तीन टांग दौड़ में आयशा, सोहेल इलयास क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
शारीरिक शिक्षक चिन्मय जोषी ने कहा कि मेच को रोचक व उत्साहवर्धक बनाने के लिए विद्यार्थियों के साथ अलिफ, जाहिद, बबीता, पूनम, शीरीन व वसीम अंसारी, गजाला, जेबा, यास्मीन, तब्बसुम, जयश्री सहित समस्त अध्यापकों की प्रमुख भूमिका रही। निर्णायक प्रभारी फकीर मोहम्मद व आबिद अली रहे। शनिवार को तीन टांग दौड़, रस्साकस्सी, फुटबॉल का फाइनल, कबड्डी व पुरस्कार वितरण समारोह के साथ खेल सप्ताह का समापन होगा।