Home > Latest News / शरीर के विभिन्न अंगों को नियंत्रित करती है केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र - डॉ. कुमार

शरीर के विभिन्न अंगों को नियंत्रित करती है केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र - डॉ. कुमार

January 19, 2015

शरीर के विभिन्न अंगों को नियंत्रित करती है केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र - डॉ. कुमार
केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र की मानव शरीर पर भूमिका विषय पर हुआ व्याख्यान

कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी में ‘केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र की मानव शरीर पर भूमिका‘ विषय पर व्याख्यान फॉर्मेसी क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ वाई.एस. कुमार ने दिया। डॉ. कमार ने मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के डी फार्मा के प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र शरीर के विभिन्न अंगो को नियंत्रित करता है। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र से सम्बन्धित विभिन्न रोगों की जानकारी दी।

मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी के प्रिंसीपल आशीष चौधरी ने कहा कि सेमीनार का मकसद विद्यार्थियों को केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है। सेमीनार में व्याख्याता अब्दुल आलिम उस्ता, मोहम्मद वकास, इरफान कमाल, गौरव ख्ंिाची, मोहम्मद अय्यूब सहित फार्मेसी के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। आभार प्रिन्सीपल आशीष चौधरी तथा संचालन अब्दुल आलिम उस्ता ने किया।